जिले में तिरंगा वाहन रैली का हुआ आयोजन

DP NEWS MEDIA



हर घर तिरंगा के साथ स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाने को किया प्रेरित

बालोतरा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला स्तर पर तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया।


    जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वाधान में बालोतरा जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई तिरंगा वाहन रैली में जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा वाहन रैली जिला कलक्टर कार्यालय से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गाे से गुजरेगी। तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से शहर के नागरिकों को हर घर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस हर्ष एवं उत्साह के साथ मनाने हेतु प्रेरित किया गया। आमजन हाथों में तिरंगा लिए ‘‘भारत माता की जय’’ एवं ‘‘वन्दे मातरम्’’ के नारे लगाते हुए जोश व उमंग के साथ चल रहे थे।

फोटो : तिरंगा वाहन रैली को जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव  हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नानूराम सैनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन समेत प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

DP NEWS MEDIA

DP NEWS :सच खबरें का... डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके आमजन और सरकार का ध्यान आकर्षित करते है। सच पहलुओं को बताना ही हमारा परम कर्तव्य है।

https://dpnewsmedia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!