रिपोर्टर बाबूराम
गुड़ामालानी/धोरीमन्ना रामजी का गोल फांटा: क्षेत्र के बेरडो का पाना स्थित राउमावि हिराणीयो की ढ़ाणी और राप्रावि दौलाणीयो की ढ़ाणी बैरडो का पाना में 21जून को सुबह 7बजे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिसमें विधार्थी,गणमान्य नागरिक एवम कर्मचारीयो ने भाग लिया। योग गुरु जुंजाराम बेरड ने सभी प्रकार के योग बड़े शानदार तरीके से संपन्न करवाए। सभी ने शानदार योगा की तारीफ की। इस उपलक्ष्य में एनर्जी के लिए प्रेमसिंह बेरड के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने सभी को केले खिलाकर और नींबू पिलाकर हमेशा योग करने की सलाह दी। राणाराम बेरड ने बताया कि हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता दी गई थी। इसका उद्देश्य प्राचीन भारतीय परंपरा योग और इसके अनगिनत लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। योग, संस्कृत में जिसका अर्थ “संघ” होता है, केवल शारीरिक आसनों से परे है। यह मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को भी सुनिश्चित करता है। योग मन को शांत रखता है, तनाव कम करता है और लचीलापन एवं शक्ति बढ़ाता है।
विश्व योग दिवस पर,पूरे विश्व में सामूहिक योग सत्र आयोजित किए जाते हैं, जो सभी उम्र, धर्म या पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाते हैं। यह सामूहिक अभ्यास समुदाय और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देता है। विश्व योग दिवस हमें अपने दैनिक जीवन में योग के समग्र दृष्टिकोण को अपनाने की याद दिलाता है, जो हमें एक स्वस्थ, खुशहाल और अधिक शांत दुनिया की ओर ले जाता है। लिखमाराम ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। ओमप्रकाश ने बताया कि अनादि काल से ही भारत में ध्यान और योग का विज्ञान प्रचलित है और आज संपूर्ण विश्व भारत की इस योग संस्कृति का अनुसरण कर स्वस्थ और आरोग्य जीवन की कला सीख रहा है ! इस दौरान उपस्थित रहे प्रधानाचार्य लिखमाराम वांभू,वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश विश्नोई, प्रेमसिंह बेरड,नरपतराज राजपुरोहित,डूंगराराम,जमना मासरा, राणाराम बेरड, रायमल बेरड, भारूराम बेरड, महेंद्र बेरड, सरदाराराम सहित कई गणमान्य नागरिक और विधार्थी मौजूद रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी राणाराम बेरड ने दी।
