तबादले न करना शिक्षकों के साथ अन्याय पदोन्नति हक : अर्जुन लोमरोङ



एनईपी सार्वजनिक शिक्षा को निजी हाथों में सौंपने का दुष्चक्र व बेरौजगारों के साथ छलावा : हेंमंत खराङी



गोविंदपुरा, जयपुर 31मई 2025

राजस्थान शिक्षक संघ (शे) (एसटफीएफआई से सम्बद्ध)  के मीडिया प्रभारी विनोद पूनिया कशिश ने विज्ञप्ति जारी कर बताया  प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर शिक्षक स्थानान्तरण एवं उनको गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण मुक्ति आदि 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर नागोर के नावां से पैदल कूच करने वाला जत्था कालवाङ होते हुए जयपुर को चारों ओर से घेरने पाँचवें दिन गोविंदपुरा पहुंच गया है।
     नावां पैदल जत्था संयोजक अर्जुन लोमरोङ के सानिध्य में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी, प्रांतीय प्रतिनीधि भोमाराम गोयल व चेतन राजपुरोहित,जयपुर जिलाध्यक्ष राध्येश्याम यादव,नागोर जिलामंत्री घनश्यामसिंह चारण,डूंगरपुर जिलाध्यक्ष मणीलाल मालीवाङ मंत्री धनराज खराड़ी,चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष जयपाल बुरङक, बाङमेर  बालोतरा मंत्री विनोद पूनिया कशिश व दिलीप बिरङा,जिलाध्यक्ष विजय डूकिया, मो.यासीन जिलामंत्री भीलवाङा बजरंग लाल ब्लोक अध्यक्ष डेगाना ने नेतृत्व किया।
    लाडनू अध्यक्ष नानूराम गोदारा व सिणधरी अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने बताया कालवाङ से क्रांति का प्रतीक लाल झंडे के साथ आगे बढते शिक्षकों के कारवां में सुदर्शना यादव गोदारा व रेणुबाला ने शिक्षक व शिक्षिकाओं से एक व दो जून को सरकार को पूरी ताकत सें झुकने पर मजबूर करने हैतु पैदल कूच का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
     संयोजक अर्जुनलोमरोङ ने स्थानांतरण नीति से शिक्षक तबादले न करने को शिक्षकों के साथ भेदभावपूर्ण अन्याय बताते हुए तबादले खोलने को जायज ठहराया। उन्होंने 5 वर्षों से बकाया शिक्षक पदोन्नति शुरू कर शिक्षकों को राहत प्रदान करने की मांग की। शिक्षा नीति 2020 पर  सवालिया नाशान लगाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत खराङी ने इसे सरकारी नौकरी के अवसर समाप्त करने की मंशा से लागू करना बेरोजगारों के साथ छलावा बताया।
   प्रांतीय प्रतिनिधि भोमाराम गोयल व चेतन राजपुरोहित ने शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों से पूर्ण मुक्ति को न्यायोचित ठहराते हुए बताया शिक्षक का काम विद्यार्थियों को पढ़ाना है न कि सरकार द्वारा बार-बार मांगी जाने वाली सूचनाएं देना। शिक्षकों को शिक्षण कार्य से दूर करने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए चित्तौड़गढ़ डूंगरपुर जिलाध्यक्ष जयपाल बुरङक व मणीलालं मालीवाङ ने सार्वजनिक शिक्षा को नीजि हाथों थोपने का कुचक्र बताया।जयपुर जिलाध्यक्ष राधेश्याम यादव एवं राजेन्द्र यादव ने पैदल मार्च का हिस्सा बनते हुए किरण बाल भारती उ.मा.वि. प्रधानाचार्य गिरीराज प्रसाद शर्मा के साथ सभी की स्वागत किया।
  समदङी ब्लोक उपाध्यक्ष कुशलाराम भील,गिङा सुमेर सेन विकाश नेहरा विकाश जांगिङ,
खिंवसर अध्यक्ष गणपतराम भाकर मंत्री किशोरराम टाडा रमेश वैष्णव अरविंद डुडी, मोलासर से राजेश खिलेरी सुखराम मांजू, रामस्वरूप फगेङिया हरिराम बिजारणिया सुनिल बल्लारा धर्मेंद्र बुगालिया,नागोर से बहादुर खिलेरी ओमप्रकाश सेन नारायण डामोर,विनोद मीणा आदि के पैदल कूच मार्ग में नुक्कड़ सभाओं को सुमेर सेन,दिलीप बिरडा,धनराज खराड़ीनानूराम गोदारा, भोमाराम गोयल,चेतन राजपुरोहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। सभी नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह अपनी हठधर्मिता छोड़कर लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे इस आंदोलन की मांगों का समाधान करे।

DP NEWS MEDIA

DP NEWS :सच खबरें का... डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके आमजन और सरकार का ध्यान आकर्षित करते है। सच पहलुओं को बताना ही हमारा परम कर्तव्य है।

https://dpnewsmedia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!