डीपी न्यूज मीडिया
बालोतरा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान के निर्देशानुसार महिला सशक्तीकरण हेतु महिलाओं के अधिकार व सुरक्षा के लिए सिद्धार्थ दीप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बालोतरा द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, पचपदरा में शिविर का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण के सचिव ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को संविधान व कानून में महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं जो नारी शक्ति नहीं कर सकती इसके साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह व मृत्युभोज रोकथाम, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम की विधिक जानकारियां प्रदान की साथ ही पंचायत समिति की सहायिकाओं से संवाद कर गांव में होने वाली कुप्रथाओं को रोकने, महिलाओं के उत्थान हेतु राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व महिलाओं को दी जाने पीड़ित प्रतिकर स्कीम व विधिक सहायताओं की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, पचपदरा कार्यालय के अधिकारी नितीन गहलोत व कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
