मोहर्रम पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त



बालोतरा। 17 जुलाई, बुधवार को मोहर्रम (ताजिया) चांद से’ पर्व मनाया जाएगा।
जिले में साम्प्रदायिक सौहार्दपूर्ण वातावरण में धार्मिक पर्व पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 धारा 16 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट की नियुक्त की है।

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को उपखण्ड मुख्यालय बालोतरा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील मुख्यालय बायतु, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को तहसील मुख्यालय सिवाना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील मुख्यालय सिणधरी, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बायतु को तहसील मुख्यालय बायतु का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को तहसील मुख्यालय पचपदरा और तहसील पचपदरा का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट गिड़ा को तहसील गिड़ा का संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिवाना को  तहसील सिवाना का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी को तहसील समदड़ी का संपूर्ण क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील सिणधरी का शेष क्षेत्र, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कल्याणपुर को तहसील कल्याणपुर का संपूर्ण क्षेत्र, उप पंजीयक जसोल को उप तहसील मुख्यालय जसोल क्षेत्र, नायब तहसीलदार तहसील कार्यालय पचपदरा को उप तहसील मुख्यालय पाटोदी क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुशील कुमार यादव ने बताया कि सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट मोहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था की पालना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट मुख्यालय हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार अतिरिक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य करेंगे। सम्बन्धित उपखण्ड मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था व निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, बालोतरा होंगे।

DP NEWS MEDIA

DP NEWS :सच खबरें का... डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके आमजन और सरकार का ध्यान आकर्षित करते है। सच पहलुओं को बताना ही हमारा परम कर्तव्य है।

https://dpnewsmedia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!