DP NEWS MEDIA
बालोतरा। जिला परिवहन कार्यालय परिसर में बुधवार को वन महोत्सव 2024 के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया।
जिला परिवहन अधिकरी मीनाक्षी कैथरिन ने बताया कि जिला परिवहन कार्यालय परिसर में नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पारसमल भण्डारी एवं प्रभा सिघंवी, भाजपा जिला मंत्री अमराराम सुन्देशा, भाजपा जिला महामंत्री मालाराम बावरी, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे तथा शंकर घांची, भल्लाराम चौधरी एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही कृष्ण सेवा संस्थान से कोषाध्यक्ष आनन्द दवे तथा मोटर ड्राइविंग स्कूल संचालक विजेश दायमा, पी यू सी सेंटर संचालक, दीप इंस्टिट्यूट तथा जिला परिवहन कार्यालय से परिवहन निरीक्षक राजेन्द्र मारू, सहायक प्रोग्रामर पारसमल चौहान, प्रदीप चावला, रेक्सीको गार्ड कल्याणसिंह ओमप्रकाश उपस्थित रहें।


