विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित, कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह

डीपी न्यूज मीडिया

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से विकास को नई दिशा मिलेगी: विधायक भायल

सिवाना/बालोतरा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन शुक्रवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में प्रातः दस बजे आयोजित हुआ। पंचायत समिति के विकास अधिकारी हनुवीरसिंह ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा सवांद कर योजना की धरातलीय जानकारी प्राप्त की।
यात्रा के दौरान एलईडी स्क्रीन पर वर्चुअल तौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के साथ अब प्रदेश में भी भाजपा सरकार बनने से विकास की गति बढ़ेगी। उन्होंने राजस्थान में लगभग 17 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है। साथ ही जनता से रूबरू होकर केन्द्र सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने से विकास को नई दिशा मिलेगी। विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं व किये गये जन-कल्याण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में पेयजल से लेकर सड़के, विधुत, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सुविधाओ को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी, जिला प्रभारी अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार, नोडल अधिकारी एसडीएम दिनेश विश्नोई, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहनसिंह भायल, समदड़ी पूर्व उप प्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी, पंचायत समिति सदस्य ममता विश्नोई, इंद्राणा सरपंच नारायणसिंह, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य महेन्द्र छाजेड़, मायलावास सरपंच अशोकसिंह राजपुरोहित, खाखरलाई सरपंच देवाराम पटेल, देवन्दी सरपंच नारायणसिंह भायल सहित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिती सदस्य, सरपंच, वार्डपंच सहित जनप्रतिनिधियों व बड़ी संख्या में महिलाए मौजूद थी। नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी दिनेश विश्नोई व विकास अधिकारी हनुवीरसिंह ने आगुन्तको का आभार व्यक्त किया।
-0-

DP NEWS MEDIA

DP NEWS :सच खबरें का... डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके आमजन और सरकार का ध्यान आकर्षित करते है। सच पहलुओं को बताना ही हमारा परम कर्तव्य है।

https://dpnewsmedia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!