डीपी न्यूज मीडिया
बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जिले के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना की है। साथ ही जिला कलक्टर यादव ने कहा है कि ये पर्व लोकतंत्र का पर्व है और जनता के शासन का प्रतिनिधित्व करता है। स्वतंत्रता का उद्देश्य ही एकता, अखण्डता, समावेशी विकास और लोक कल्याण है।
जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने सभी से अपने घर में तिरंगा फहराने और शहीदों के योगदान का पुण्य स्मरण करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं। उन्होनेे जिले के हर नागरिक से अपने घर, दुकान व प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराने का आग्रह भी किया है। जिला कलक्टर ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाले और प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके योगदान को सदैव याद रखना होगा।
