रिपोर्टर :बाबुराम केनावत
बाडमेर/धौरीमन्ना – अंबेडकर भवन धोरीमना में मान्यवर काशीरामजी की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई । जयंती कार्यक्रम में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष रिड़मलराम अहंम्पा ने बहुजन विचारक मान्यवर काशीराम व डॉ भीमराव अम्बेडकर के संघर्ष पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तुलसा राम अहंम्पा ने मान्यवर काशीराम के जीवन , संघर्ष व चुनौतियां पर विस्तृत प्रकाश डालकर बहुजन विचारक व शुभ चिंतक को याद किया गया। कार्यक्रम में मोहनलाल नामा, नरसिंगाराम फुलवरिया ,धोलेश बौद्ध , अरविंद काम्बडिया सहित अन्य कई लोगों ने भाग लिया।
