मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व प्रदेश स्थापित कर विकास नए कीर्तिमान
2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था निर्माण के लिए कटिबद्ध- उप मुख्यमंत्री
बालोतरा/डीपी न्यूज मीडिया।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व प्रदेश ने विगत एक वर्ष में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए है। उप मुख्यमंत्री (वित्त) श्रीमती दिया कुमारी ने बुधवार का राजस्थान के समग्र एवं सर्वस्पर्शी विकास को समर्पित वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा संबोधित करते हुए कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के विकास की द्योतक जीएसडीपी वर्ष 2025-26 में बढ़कर 19 लाख 89 हजार करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। उन्होंने कहा प्रदेश में विकास की गति को इसी प्रकार निरन्तर रखते हुए वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के निर्माण करने के लिए कटिबद्ध हैं।
बालोतरा को बजट में मिली प्रमुख सौगातें–
1. नवगठित जिला बालोतरा के प्रशासनिक कार्यालयों के निर्माण हेतु बजट स्वीकृत।
2. बालोतरा एवं सिवाना के लिए बफर जल स्टोरेज बालोतरा (19.50)करोड़
3.रामपुरा से स्टेट हाइवे 68 बालोतरा, अजीत,समदड़ी, जेठंतरी, कनाना, सराना, बालोतरा तक 49.(57.30) करोड़
4. मेगा हाइवे बाईपास से भंडियावास एवं बालोतरा तक रिंग रोड का निर्माण की डीपीआर (11.5 किमी.) 3.50 करोड़
5. सिवाना एवं पचपदरा में बस स्टैंड का निर्माण कार्य
6. महाविद्यालय स्तरीय बालिका छात्रावास।
7. बालोतरा उप कारागृह को जिला कारागृह में क्रमोन्नत।
8. जिला मुख्यालय पर नवीन पुलिस साइबर थाना
9. एसीजेएम न्यायलय बालोतरा।
10. बालोतरा को ग्रीन एंड क्लीन सिटी ईको सीटी के रूप में विकसित करना।
11. 15 करोड़ की लागत से विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के विकास कार्य हेतु स्वीकृत
12. विधायक सेवा केंद्र की घोषणा।
13. आसोतरा में प्राथमिक स्वस्थ केंद्र स्वीकृत।
14. जिला मुख्यालय पर क्रय-विक्रय सहकारी की स्थापना।
15. जिला मुख्यालय पर वेस्ट टू वेल्थ पार्क की स्थापना।
16. बालोतरा जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय खेल स्टेडियम का निर्माण।
17. अन्नपुर्णा माताजी, होडू में 33/11 केवी जीएसएएस की स्थापना।
18. सिणधरी से सिवाना मोकलसर डबल लाइन सड़क (18 किमी) (सिवाना)-बालोतरा, 18 करोड़ की लागत से बनेगी।
19. बालोतरा स्थित प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय कार्यालयों में प्रदूषित जल एवं केमीकल के अवैध निर्वहन और डंपिंग की निगरानी के लिए लोस्ट बेस सिस्टम
20. समदड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उप स्वास्थ्य केन्द्र पर क्रमोन्नत, मोकलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर क्रमोन्नत
21. बालोतरा में वरिष्ट सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट न्यायालय की स्थापना।

