DP NEWS MEDIA
मायलावास चौराहा पर स्थित श्री खेतेश्वर आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान सॉफ्ट हॉकी एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर बॉयज एंड गर्ल्स 4th सॉफ्ट हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ समापन।
समापन में मुख्य अतिथि अशोक सिंह राजपुरोहित सरपंच मायलावास ने जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रतियोगिता में पीछे रह जाने वाले बालक-बालिकाओं को हतोत्साहित नहीं होने का कहा।
शारीरिक शिक्षक बाबूलाल विश्नोई ने बताया की बॉयज वर्ग में प्रथम स्थान श्रीगंगानगर, द्वितीय स्थान बालोतरा, तृतीय स्थान पर नागौर रही, वहीं गर्ल्स वर्ग में प्रथम जयपुर ग्रामीण, द्वितीय स्थान बाड़मेर, तृतीय स्थान बालोतरा जिले ने प्राप्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्षता हमीद खान सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक सिवाना, गजेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व खेल अधिकारी, क्रीड़ा परिषद राजस्थान ने की, सॉफ्ट हॉकी के राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय सचिव रमेश सिंह जी, हरजिंदर सिंह जी बरार सॉफ्ट हॉकी कोच भारतीय टीम, इंद्रजीत सिंह शेखावत टीम मैनेजर, हर्षित यादव टीम हेड, सुरेंद्र सिंह भायल, शारीरिक शिक्षकभगवती कुमार, शारिरिक शिक्षक घेवरराम, अशोक जी शारिरिक शिक्षक, यशवंत सिंह राजपुरोहित उपाध्यक्ष शारीरिक शिक्षक संघ बालोतरा, प्रधानाचार्य रूपाराम बामनिया आदि उपस्थित थे साथ ही मंच संचालन सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने किया।

