DP NEWS MEDIA
बालोतरा। महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक नितीन गहलोत ने बताया जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 16 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक संचालित होंगे। शेष गतिविधि पूर्व की भांति यथावत रहेंगी।
उन्होने बताया कि विभागीय प्रावधानों के अनुसार शीतकाल (01 अक्टूबर से 31 मार्च) के लिए जिले के समस्त आंगनबाडी केन्द्रों का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक (4 घण्टे) निर्धारित रहता है। किन्तु मौसम को दृष्टिगत रखते हुए विभागीय आदेश के तहत 01 अक्टूबर 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक प्रदेश के आंगनबाडी केन्द्र प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक (4 घण्टे) संचालित
थे।

