बालोतरा. राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में प्रदेश का हरा भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। तीज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान 2024-हरियालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) अंतर्गत पूरे राज्य में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण महा अभियान के तहत जिले में जिले में पौधारोपण किया जाना है।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान 2024-हरियालो राजस्थान (एक पेड़ मां के नाम) अंतर्गत लगाये जाने वाले सभी पौधों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए जियो टेगिंग किया जायेगा। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान नाम से एप को विकसित किया गया है। जो एंडरोड़ एवं आई फोन दोनों को सपोर्ट करता है।
ऐसे करें प्रयोग-
1. कोई भी एंडरोड़ एवं आई फोन मोबाईल युजरकर्ता इस एप को मोबाईल में इंस्टॉल कर सर्वप्रथम अपना मांबाईल नम्बर, मेल आईडी, ब्लॉक एवं पासवर्ड दर्ज कर रजिस्टेशन करें।
2. रजिस्अेशन के बाद अपना युजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
3. एड ब्लॉक प्लापटेशन में जाकर पौधारोपण संबंधी जानकारी दर्ज करें। जैसे- पौधारोपण का फोटो, विभाग, लगाये गये पौधे का नाम, पौधों की संख्या, भूमि स्वामित्व का नाम, पौधारोपण की जगह की जगह को गूगल माध्यम से दर्ज करें।
4. अन्त में सबमिट बटन दबा कर अपना वृक्षारोपण अभियान को पूर्ण करें।
