अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक प्रारंभ।



माउंट आबू (प्रवीण वैष्णव)
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की तीन दिवसीय राष्ट्रीय बैठक देवभूमि गुरुशीखर आबूपर्वत पर प्रारंभ।अन्तराष्ट्रिय हिन्दू परिषद की अखिल भारतीय बैठक AHP के राष्ट्रिय अध्यक्षा डॉ. प्रवीण तोगड़िया राष्ट्रीय महामंत्री देवेश उपाध्याय,सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद राष्ट्रीय मंत्री चन्द्र सिंह जैन सहित: केन्द्रीय पदाधिकारीयों द्वारा श्री राम तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जव‌लित कर सामु‌हिक ओमकार मंत्र, श्री राम विजय महामंत्र के उच्चारण से शुरुवात हुई।

उद्घाटन सत्र में मंर्च पर उपस्थित केन्द्रीय पदाधिकारियों का स्वागत  AHP के पीराराम चौहान, राष्ट्रिय बजरंग दल के राकेश राजगुरू, कुलदीप प्रजापति, मुकेश सैन, दरगाराम देवासी, राजकुमार वाल्मीकि प्रवीण वैष्णव हितेश कुमार द्वारा किया गया। देश भर में कार्यरत कार्यकर्ताओं के परिवार में निधन हुए लोगों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उद्धाटन सत्र में डॉ प्रवीण तोगडीया ने कहा, देशभर में वर्तमान में, 13000 स्थानो पर हनुमान चालीसा पाठ के केन्द्र संन्चालित है। आगामी प्रयागराज में महाकुंभ तक एक लाख स्थानों पर हनुमान चालिसा पाठ केन्द्र शुरू करने का लक्ष्य हैं इन केन्द्रों के माध्यम से एक करोड हिन्दुओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्रांत को तीन हजार हनुमान चालिसा पाढ केन्द्र का लक्ष्य दिया गया। युवा महिला संगठन ओ‌जस्विनी की राट्रिय अध्यका रजनी ठकुराल ने अपने वृत निवेदन में कहा- बहनों का काम पूरे देश बढ़ रहा है। इस बार महिला सुरक्षा अभियान के तहत 25 प्रांतों के  123 स्कूलों व कॉलेजों में युवतियों का जागरण किया तथा 200 स्थानों पर बहनों की बैठको का आयोजन कर। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस बार आत्म रक्षा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बहनों को कतार दीक्षा, तलवार दीक्षा दी जाए इंडिया हेल्पलाइन के राष्ट्रीय महामंत्री हेमन्त त्रिवेदी ने कहा- संबोधन में कहा-हिंदू हेल्पलाईन भारत के 38 प्रांतों में से 22  प्रांतो का भी अच्छा कार्य है 6 प्रांतों में कार्य गति पकड़ रहा हैं वर्तमान में 10 हजार डाक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

रक्तदान कार्यक्रम, फ्रि मेडिकल जाँच, के कार्यक्रम के माध्यम से इंडिया हेल्पलाइन अपना काम कर रहा है। माध्यम से राष्ट्रीय बररंग दल के महामंत्री रामजी तिवारी ने अपने वृत में कहा राष्ट्रीय बजरंग दल संपूर्ण देश के 38  प्रांतो / प्रदेशो में अपनी उप‌स्थिति करा चुका है राष्ट्रीय बजरंग दल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने वाला भारत व्यापी संगठन स्थापित हो चुका है सम्पूर्ण भारत से दो करोड युवाओं को राष्ट्रीय बजरंग दल के वीर हिन्दु, विजेता हिंदू अभियान से जोडने का कार्य किया जायेगा. सम्पूने देश के 25 प्रांतों में में राष्रीय बजरंग दल का वीर हिन्दु विजेता हिन्दु प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुया जिसमे देश भर में 2800 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण किया गया
वैश्विक हिन्दू सम्मेलन जनवरी में प्रयागराज में महाकुम्भ के अवसर पर जायोजित होगा, जिसमे प्रत्येक कार्यकर्ता 100 परिवारों को आमंत्रण देगा। इसी कुम्भ में संगठन द्वारा विराट भंडारे का आयोजन होगा  एक मुट्ठी अनाज की योजना से दो करोड़ हिंदुओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। एक करोड़ हिन्दू परिवारों से एक मुठ्ठी अनाज एकत्र कर एक करोड़ जरूरत मंद हिंदुओं को अनाज वितरण किया जाएगा।
इस बैठक में सम्पूर्ण भारत के 28  राज्य और 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के 42 प्रांतों से प्रतिनिधि बैठक में हिस्सा ले रहें।

नेपाल से भी प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं!

DP NEWS MEDIA

DP NEWS :सच खबरें का... डीपी न्यूज मीडिया (ऑनलाइन समाचार) हम अपराध, दुर्घटना, शिक्षा, संस्कृति और विरासत की खबरें प्रदान करते हैं। हमारे पास समाचार पोर्टल एक मंच है, जो मुख्य रूप से वेब-आधारित है, जो चयनित प्रामाणिक स्रोतों से तथ्य एकत्र करता है। यह विशिष्ट व्यक्तियों को लक्षित करता है और उनके दृष्टिकोण में सहायता के लिए विश्वसनीय और वैध जानकारी प्रदान करके आमजन और सरकार का ध्यान आकर्षित करते है। सच पहलुओं को बताना ही हमारा परम कर्तव्य है।

https://dpnewsmedia.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!