सुरेश कुमार
सिवाना . मानव सेवा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनित कुमार पांडेय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सचिव मनीष कुमार बंदावल ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए राजस्थान में प्रदेश प्रभारी नियुक्त कीए। राष्ट्रीय सचिव बंदावल ने राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश सिंह राजपुरोहित घाणा को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया।राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि राजपुरोहित समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े हुए है।मानव सेवा के प्रति इनकी निष्ठा ,और सामाजिक भाव को समझ कर इन्हें प्रदेश प्रभारी का दायित्व दिया गया है।नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राजपुरोहित ने बताया कि संस्था के शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।राजपुरोहित के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने पर युवा वर्ग,समाज बंधुओं,पदाधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है। इस दौरान राजपुरोहित के शुभचिंतकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए खुशी का इजहार किया।
